Amir Khan family, wife, girlfriend, daughter: बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ कहे जाने वाले आमिर खान (Aamir Khan) का नाम फिल्म जगत में एक मुकाम रखता है। अपनी फिल्मों की बेहतरीन एक्टिंग और फिल्मों से जुड़ी सीरियसनेस के चलते आमिर खान हर किसी के दिलों पर राज करते हैं, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ प्रोफेशनल से ज्यादा चर्चित रही है। इस ब्लॉग में हम आपको लेकर चलेंगे आमिर खान के परिवार (Aamir Khan Family) से रूबरू करवाने। साथ ही जानेंगे कि उनकी पत्नी, बच्चे, गर्लफ्रेंड (Aamir Khan Wife, Girlfriend, Children) के साथ कैसे रिश्ते हैं और आमिर खान की बेटी आइरा खान (Aamir Khan Daughter Ira Khan) अक्सर चर्चा में क्यों रहती हैं।
14 मार्च, 1965 को मुंबई में जन्मे आमिर खान (Mohammed Aamir Hussain Khan) बॉलीवुड के उन चुनिंदा कलाकारों में से एक हैं जिन्होंने अपनी अभिनय कला से सिनेमा को नई दिशा दी। उनके पिता ताहिर हुसैन और मां जीनत हुसैन हैं। आमिर खान के परिवार में उनके अलावा तीन भाई-बहन हैं – दो बहनें फरहत खान और निखत खान, और एक छोटे भाई फैसल खान। उनके पिता ताहिर हुसैन एक फिल्म निर्माता थे। परिवार की अधिकतर मेंबर ग्लैमर वर्ल्ड से जुड़ी हुई है। बहन निखत खान एक एक्ट्रेस हैं और भांजा इमरान खान भी एक बॉलीवुड एक्टर रह चुके हैं। आमिर की दोनों बहनों ने हिंदू परिवार में शादी की
आमिर खान ने बॉलीवुड में कदम रखा ‘कयामत से कयामत तक’ (1988) से और धीरे-धीरे स्टार से सुपरस्टार बनते गए। उन्हें हिंदी सिनेमा का ‘Mr. Perfectionist’ कहा जाता है क्योंकि वे हर प्रोजेक्ट को पूरी शिद्दत से पूरा करते हैं। आज वे 1862 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं। अपने इसी शानदार करियर की वजह से लोग हमेशा उनकी निजी जिंदगी को लेकर काफी उत्सुक रहते हैं
आमिर खान की वाइफ (पत्नी): Amir Khan family
इतना बड़ा सुपरस्टार होने के बावजूद आमिर खान की शादीशुदा जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते रहे हैं। आमिर खान ने अब तक दो शादियां की हैं।
पहली पत्नी: रीना दत्ता (Reena Dutta)

आमिर की पहली पत्नी रीना दत्ता थीं, जिनसे उनकी मुलाकात बचपन में ही हो गई थी। रीना उनके घर के बिल्कुल पास में रहती थीं और आमिर उनसे काफी प्रभावित थे। दोनों आए दिन अपनी खिड़कियों से एक-दूसरे को देखा करते थे। इस दौरान दोनों के बीच प्यार पनपा और आमिर ने रीना को प्रपोज कर दिया। हालांकि, परिवारों के बीच मतभेदों के चलते शादी को मंजूरी नहीं मिल रही थी। तब आमिर और रीना ने 21 साल की उम्र (साल 1986) में परिवार को बिना बताए चुपचाप कोर्ट मैरिज कर ली। उस समय रीना 19 साल की थीं।
रीना और आमिर के दो बच्चे हैं – बेटा जुनैद खान और बेटी इरा खान। उनकी जोड़ी काफी समय तक परफेक्ट कपल के तौर पर देखी जाती रही। लेकिन साल 2002 में 16 साल बाद उन्होंने अलग होने का फैसला लिया। अलगाव की असल वजह साफ नहीं हो पाई, पर आमिर ने माना कि यह उनकी जिंदगी का सबसे बुरा दौर था। तलाक के बाद वह सदमे में थे और उन्होंने डेढ़ साल के अंदर काफी शराब पी और बुरी तरह डिप्रेशन से गुजरे।
दूसरी पत्नी: किरण राव (Kiran Rao)

रीना दत्ता से अलग होने के बाद आमिर की मुलाकात किरण राव (Kiran Rao) से हुई। किरण राव मशहूर फिल्म ‘लगान’ के सेट पर असिस्टेंट डायरेक्टर थीं। उन दिनों किरण पेशे से एक फिल्ममेकर और स्क्रीनराइटर थीं। आमिर किरण से काफी प्रभावित हुए और एक फोन कॉल ने दोनों की लव स्टोरी शुरू की। 2005 में दोनों ने शादी कर ली। हालांकि, किरण के पेरेंट्स को यह रिश्ता पहले अजीब लगा था क्योंकि आमिर उम्र में उनसे काफी बड़े थे, लेकिन बाद में उन्होंने इस शादी को मंजूरी दे दी।
दोनों ने साल 2011 में सरोगेसी की मदद से एक बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम रखा ‘आजाद राव खान’ (Azad Rao Khan)। लेकिन आमिर-किरण का वैवाहिक रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया और 2021 में दोनों ने तलाक ले लिया। बता दें कि तलाक के बाद भी दोनों एक साथ बेटे आजाद की परवरिश कर रहे हैं और प्रोफेशनल फ्रंट पर एक साथ काम कर रहे हैं।
आमिर खान का तीसरा रिश्ता और गर्लफ्रेंड (Gauri Spratt & Fatima Sana Shaikh)

आमिर खान की दो तलाक के बाद इन दिनों एक बार फिर उनके प्रेम जीवन (Love life) की खबरें सुर्खियों में हैं।
गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt)

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) से शादी करने वाले हैं। गौरी स्प्रैट एक को-फाउंडर हैं। दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अक्सर इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आती रहती हैं।
फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) के साथ अफवाहें –
बीते दिनों आमिर और फिल्म ‘दंगल’ (Dangal) की एक्ट्रेस फातिमा सना शेख के रिलेशनशिप की काफी अफवाहें उड़ी थीं। फातिमा ने फिल्म दंगल में आमिर की बेटी का रोल प्ले किया था और बाद में ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ में उनके साथ रोमांस किया था। हालांकि, आमिर ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया और साफ कहा, “ना मैं उसका बाप हूं और ना उसका बॉयफ्रेंड”।
आमिर खान और उनके बच्चे: जुनैद, आइरा और आजाद
आमिर खान तीन बच्चों (Junaid, Ira and Azad) के पिता हैं।
जुनैद खान (Junaid Khan): बड़े बेटे और नए हीरो
आमिर खान के बड़े बेटे जुनैद का जन्म पहली पत्नी रीना दत्ता से हुआ था। उन्होंने 2024 में फिल्म ‘महाराज’ से बॉलीवुड डेब्यू किया, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इसके बाद ‘लवयापा’ से उन्होंने बड़े पर्दे पर एंट्री ली। जुनैद की नेटवर्थ करीब 5 से 7 करोड़ रुपए बताई जाती है। वह अपने पिता की तरह एक्टिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
इरा खान (Ira Khan):
आमिर खान की बेटी जो हमेशा चर्चा में रहती है
आमिर खान की बेटी आइरा खान (Ira Khan) एक मेंटल हेल्थ एक्टिविस्ट हैं और अगात्सु फाउंडेशन नामक एक एनजीओ की फाउंडर हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इरा खान का नूपुर शिखरे (Nupur Shikhare) जो एक पेशेवर फिटनेस ट्रेनर हैं, से जनवरी 2024 में शादी की थी। उनकी शादी की चर्चा इसलिए भी रही क्योंकि इरा ने अपनी शादी में कई आधुनिक ट्रेंड्स को फॉलो किया था, साथ ही उन्होंने पति से AC स्पीड को लेकर लड़ाई का एक वीडियो भी शेयर किया था जो काफी वायरल हुआ था। वहीं, रीना दत्ता और आमिर की बेटी होने के नाते बॉलीवुड में इनकी काफी चर्चा होती है। उनकी कुल संपत्ति करीब 5.9 करोड़ रुपए आंकी गई है।
आजाद राव खान (Azad Rao Khan): लाडले बेटे का अनोखा नाम
आमिर खान के सबसे छोटे और तीसरे नंबर के बच्चे आजाद राव खान (Azad Rao Khan) हैं। इनका जन्म 2011 में सरोगेसी के माध्यम से हुआ था। उनके पालन-पोषण में उनकी मां किरण राव और पिता आमिर खान दोनों ही शामिल हैं। दोनों ने तलाक के बाद भी इस बात का पूरा ख्याल रखा कि बच्चे पर बुरा असर न पड़े।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQ
सवाल 1: आमिर खान की पहली पत्नी कौन है?
जवाब: आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता (Reena Dutta) हैं। इनसे उनकी मुलाकात बचपन में ही हो गई थी।
सवाल 2: आमिर खान का तलाक क्यों हुआ?
जवाब: आमिर खान ने पहली पत्नी रीना दत्ता से 16 साल की शादी के बाद 2002 में तलाक लिया। वहीं दूसरी पत्नी किरण राव से 15 साल बाद 2021 में तलाक लिया। इनके बीच मतभेदों की सही वजह सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन आमिर ने खुद माना कि उन्होंने परिवार को सही समय पर प्राथमिकता नहीं दी।
सवाल 3: आमिर खान की गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट कौन है?
जवाब: आमिर खान इन दिनों गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) को डेट कर रहे हैं। गौरी एक बिजनेस को-फाउंडर हैं और कयास लगाए जा रहे हैं कि आमिर जल्द ही इनसे शादी कर सकते हैं। अभी तक इन खबरों की कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है।
सवाल 4: आमिर खान की बेटी कौन है?
जवाब: आमिर खान की इकलौती बेटी इरा खान (Ira Khan) हैं। उनकी शादी फिटनेस ट्रेनर नुपूर शिखरे (Nupur Shikhare) से जनवरी 2024 में हुई थी।
सवाल 5: आमिर खान के बेटे जुनैद खान का डेब्यू कब हुआ?
जवाब: आमिर के बेटे जुनैद खान (Junaid Khan) ने 2024 में आई नेटफ्लिक्स फिल्म ‘महाराज’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था।
सवाल 6: क्या आमिर खान और फातिमा सना शेख के बीच कुछ है?
जवाब: नहीं, फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) और आमिर खान के बीच रिलेशनशिप की सिर्फ अफवाहें हैं। आमिर ने सार्वजनिक रूप से इन रिपोर्ट्स को गलत करार दिया है।
सवाल 7: आमिर खान के कितने भाई बहन हैं?
जवाब: आमिर खान कुल चार भाई-बहन हैं। उनकी दो बहनें फरहत और निखत हैं। एक छोटे भाई का नाम फैसल खान है। सभी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं।
इस पूरी आर्टिकल की मदद से हमने आमिर खान (Aamir Khan Biography) के जीवन, उनकी तीन लव स्टोरीज, दो तलाक, एक नई गर्लफ्रेंड और उनके बच्चों (Children) की डीटेल को विस्तार से समझने की कोशिश की है। उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। और हां, अगर आपको बॉलीवुड के और भी अन्य सितारों के जीवन से रूबरू होना है तो हमें कमेंट में जरूर बताएं।